Ambikapur crime Information : घर से जब्त हुआ गो मांस, एक आरोपित गिरफ्तार
Ambikapur crime Information : सोमवार रात दतिमा गांव में गो मांस खाने रखने की जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आरोपितों के घर पहुंचकर हंगामा मचाया। बजरंग दल के कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
By Anang Pal Dixit
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 11:21:31 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 11:21:31 PM (IST)

नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर: सोमवार रात दतिमा गांव में गो मांस खाने रखने की जानकारी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने आरोपितों के घर पहुंचकर हंगामा मचाया। बजरंग दल के कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि लक्ष्मी नारायण सारथी समेत दूधनाथ व टार्च सारथी गो मांस खाने के लिए लेकर घर में रखे है। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के भूषण बघेल समेत अविनाश यादव, राजेश यादव, ओमप्रकाश यादव की टीम ने आरोपितों के घर पहुंचकर पालीथिन में रखा मांस देखकर हंगामा मचाते हुए करंजी पुलिस को सूचना दी। बजरंग दल कार्यकर्ता भूषण बघेल की रिपोर्ट पर करंजी पुलिस ने आरोपित लक्ष्मी नारायण सारथी समेत दूधनाथ सारथी एवं टॉर्च सारथी के विरुद्ध धारा 153 (ए), 295 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित लक्ष्मी नारायण सारथी 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि आरोपित दूधनाथ मृत गौवंश के मांस को लेकर आया था। करंजी पुलिस मामले के फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।
मोटरसाइकिल सवार युवक से गांजा जब्त
नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर: जयनगर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार से लगभग पौने दो किलो गांजा जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि अंबिकापुर सुखरी तरफ से मोटर साइकिल में एक युवक गांजा बिक्री करने हेतु ग्राम राजापुर तरफ आ रहा है। पुलिस ने ग्राम राजापुर घेराबंदी लगाया जहां एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 15 यू डीएफ 9377 में एक युवक आते दिखा। उसे राेकने पर वह गाड़ी धीरे कर वापस मोड़ने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ा गया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश चौधरी पिता धनसाय उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोईलार टिकरा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा का होना बताया। उसके कब्जे से एक किलो 725 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इस कार्रवाई में नवपदस्थ थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एसआई सरफराज फिरदौसी, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र एक्का, आरक्षक नीरज झा, सैनिक नोहर सिंह, अकबर व मुजाहिद सक्रिय रहे।

