Video: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बल्लेबाजी के दौरान भड़के, बांग्लादेश के खिलाफ गुस्से में खोया आपा और बल्ला फेंक…

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम ने गजब का खेल दिखाया है. लीग स्टेज में न्यूजीलैंड की टीम को मात देने वाली इस टीम ने सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर डाला. बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही. कप्तान राशिद खान मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अपने साथी पर भड़क गए. उन्होंने गुस्से में आकर बल्ला तक फेंक दिया.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का पूरा समीकरण ही बदल दिया. बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टीम के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई. 20 ओवर के खेल के बाद टीम 5 विकेट पर 115 रन तक ही पहुंच पाई. इसमें भी कप्तान राशिद खान के 3 छक्कों से 19 रन की पारी शामिल थी.