Bilaspur Crime Information: मारपीट का वीडियो वायरल, युवतियां कर रही डंडे से पिटाई

इंटरनेट मीडिया पर सोमवार की रात से मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवतियां एक युवक की डंडे से पिटाई कर रही हैं। मारपीट से एक युवक घायल हुआ है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 01:08:52 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 25 Jun 2024 01:08:52 AM (IST)

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे सरकंडा स्थित देसी शराब दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवतियां एक युवक की पिटाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। फिलहाल वीडियो की किसी ने पुष्टि नहीं की है।

इंटरनेट मीडिया पर सोमवार की रात से मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवतियां एक युवक की डंडे से पिटाई कर रही हैं। मारपीट से एक युवक घायल हुआ है। उसके कपड़े भी फट गए हैं। बताया जाता है कि यह वीडियो सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित शराब दुकान का है। इसमें युवतियां शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट कर रही हैं। मारपीट से घायल कर्मचारी मोबाइल पर अपने साथियों को घटना की जानकारी देते हुए भी दिखाई दे रहा है। इधर वीडियो में पथराव करते हुए भी कुछ लाेग दिखाई दे रहे हैं। इधर पुलिस के अधिकारी वायरल वीडियो की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। साथ ही इस तरह की घटना की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।