NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग आज, NTA को लेकर केंद्र सरकार करेगी चर्चा

नीट यूजीसी और यूजीसी नेट जैसी परीक्षा प्रक्रिया को और बेहतर बनाने और उसमें पारदर्शिता लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित सात सदस्य समिति आज बैठक करेगी। इसमें एनटीए के निष्पक्ष संचालन और कर्मियों की बेहतर जिम्मेदारी पर चर्चा होगी। कमेटी दो माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें सुझाए गए सुधारों को अगली परीक्षाओं के दौरान लागू किया जाएगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 09:32:19 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 09:32:19 AM (IST)

NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्रालय की हाईलेवल मीटिंग आज, NTA को लेकर केंद्र सरकार करेगी चर्चा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान -फाइल फोटो

HighLights

  1. परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए बैठक
  2. सुधारों पर चर्चा करेगी सात सदस्यीय समिति
  3. पूर्व इसरो प्रमुख कर रहे कमेटी का नेतृत्व

Nationwide Testing Company एजेंसी, नई दिल्ली। नीट यूजी और यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। एनटीए तो सवालों के घेरे में है ही, अब शिक्षा विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते केंद्र सरकार द्वारा सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। समाचार एजेंसी ने शिक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस कमेटी की पहली बैठक आज होगी। हालांकि, बैठक का समय और जगह क्या होगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार कमेटी परीक्षा प्रक्रिया में सुधारों पर चर्चा करेगी और दो माह में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी का नेतृत्व पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन कर रहे हैं। कमेटी में डॉ. रणदीप गुलेरिया, प्रोफेसर बीजे राव, प्रोफेसर राममूर्ति के., पंकज बंसल, आदित्य मित्तल, गोविंद जायसवाल शामिल हैं।

Centre’s seven-member high-level committee shaped to supervise transparency and look into the functioning of the Nationwide Testing Company (NTA) to satisfy at the moment: Sources at Training Ministry

— ANI (@ANI) June 24, 2024

नीट को लेकर चल रहा है विवाद

नीट यूजी का पेपर लीक होने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं 18 जुलाई को हुई यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी थी। इन दोनों ही परीक्षा का आयो‍जन एनटीए ने किया था। ऐसे में अब विपक्ष एनटीए को भंग करने की मांग कर रहा है।

नीट पीजी भी की थी स्थगित

एनटीए ने इससे पहले नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दौरान कहा था कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी। नीट परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध कुमार को हटा दिया। प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया।