इसे खाने के अनेक फायदे हैं जैसे शलजम के पराठे में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है।
By Dhirendra Kumar Sinha
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 01:25 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 01:25 PM (IST)
HighLights
- शलजम के भरवां पराठा पोषक तत्वों का खजाना
- शलजम में विटामिन के और कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है
- यह मेटाबालिज्म को बूस्ट करता है और फैट जमा होने से रोकता है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। Advantages of Turnip: सर्दी के मौसम में शलजम के भरवां पराठे का स्वाद ही निराला है। मन तृप्त और सेहत तंदुरुस्त हो जाता है। बिलासपुर में भरवां पराठे की अलग ही संस्कृति है। घरों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में ठंड का मौसम आते ही इसके शौकीन बढ़ जाते हैं।
डायटिशियन तनु परवीन कहती हैं कि सर्दियों में भरवां पराठे हम सभी की डाइट का मुख्य हिस्सा बन जाता है। भरवां पराठे में यदि हेल्दी सब्जी का इस्तेमाल सेहत को और भी स्वस्थ बना देता है। इस सीजन में बाजार में एक से बढ़कर एक हरी सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। इस मौसम में मिलने वाले फल, सब्जियां हमारे खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं।
पालक, मेथी, सरसों का साग, गाजर और मूली समेत सर्दियों की कई सब्जियां गुणों से भरपूर होती हैं और सेहत को फायदा पहुंचाती हैं। विंटर्स में लोग भरवां पराठे खाना भी बहुत पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में ये गर्मागरम पराठे सभी को टेस्टी लगते हैं। ऐसे में शलजम के भरवां पराठा पोषक तत्वों का खजाना है।
इसे खाने के अनेक फायदे हैं जैसे शलजम के पराठे में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, फोलेट और मैग्नीज भी पाया जाता है। न्यूट्रिएंट्स इम्युन फंक्शन, बोन हेल्थ और फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद होते हैं। शलजम में एंटीआक्सीडेंट ल्यूटिन पाया जाता है। यह आंखों की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। इससे पेट भी आसानी से साफ होता है। यह मेटाबालिज्म को बूस्ट करता है और फैट जमा होने से रोकता है।
शलजम में विटामिन के और कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है, जो बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। खासकर उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में होने वाली हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में यह मदद करता है। शलजम को घिसकर उसमें पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर उसकी स्टफिंग करना चाहिए। पैन में हल्का सा घी, हींग, जीरा और तेल डालकर भूनकर आटे में भरकर इसके पराठे सेंकने के बाद कम घी के साथ सेंककर खा सकते हैं।