Sheikh Hasina India Go to: भारत पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया स्वागत
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून को प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंची थीं। तब उन्हें पीएम मोदी ने भारत आने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद हसीना दो दिवसीय दौरे पर राजकीय यात्रा पर भारत पहुंची है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 09:39:25 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 10:14:43 AM (IST)

HighLights
- भारत दौरे पर पीएम शेख हसीना
- पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय चर्चा
- विदेश मंत्री जयशंकर से भी कर चुकीं मुलाकात
Sheikh Hasina India Go to एजेंसी, दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची। यहां शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शेख हसीना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान शेख हसीना और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक-दूसरे देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
दोनों नेताओं के बीच होगी चर्चा
बता दें कि आज पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी। इसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए कई समझौते होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और शेख हसीना की भी बैठक हो चुकी है।
#WATCH दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/x0nfsX3ejh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2024
अगले माह चीन का करेंगी दौरा
शेख हसीना अगले माह चीन के दौरे पर भी रहेंगे। ऐसे में इस दौरे से पहले उनकी भारत यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। एक ही माह में उनकी यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। हसीना की इन भारत यात्राओं से बांग्लादेश यह संदेश भी देना चाहता है कि चीन से बढ़ती उसकी नजदीकियां दिल्ली के हितों के लिए खतरा नहीं है।
राष्ट्रपति से भी मिलेंगी हसीना
प्रधानमंत्री हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगी। इसके साथ ही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।

