AUS vs BAN T20 World Cup Stay: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, कप्तान नजमुल हौसेन शंतो 41 रन बनाकर आउट
नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) में आज 21 जून को सुपर 8 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Australia vs Bangladesh) के बीच खेला जा रहा है. बांग्लादेश का स्कोर 13 ओवर के बाद 84 -4 है. बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हौसेन शंतो ने 41 रन की अच्छी पारी खेली. इसके अलावा कोई बैटर फॉर्म में नहीं दिखा. एडम जाम्पा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अब तक उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए हैं.
तंजीद हसन 3 गेंदे खेलकर शून्य पर ही आउट गए. मिचेल स्टार्क ने उन्हें आउट किया. 8 ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 57 रन हो गया है. लिटन दास अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए. एडम जाम्पा ने लिटन दास को बोल्ड किया.
वहीं, चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए रिशाद हौसेन 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मैक्सवेल के ओवर में राशिद अपना विकेट दे बैठे. जाम्पा ने रिशाद का शानदार कैच लपका. कप्तान नजमुल हौसेन शंतो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 41 पर अपना विकेट दे बैठे. वे 36 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए. एडम जाम्पा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास (विकेट कीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड
Tags: Australia vs Bangladesh, Icc T20 world cup, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 21, 2024, 06:08 IST

