Shahrukh reached the airport along with his son AbRam | बेटे अबराम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे शाहरुख: मिर्जापुर सीजन 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे स्टार्स, ‘कालीन भैया’ ने सुनाया डायलॉग

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में महज तीन दिन बचे हैं। कपल मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आज यानी 20 जून को जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, जहीर दुबई अपनी बैचलर पार्टी के लिए गए थे। सोनाक्षी और जहीर के बैचलरेट पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जहीर पैपराजी के सामने आए लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात पर कुछ रिएक्ट नहीं किया।

शाहरुख भी आज सुबह अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। शाहरुख खान कार से निकलकर बेटे का हाथ पकड़े एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई दिए। उनके लुक की बात करें तो वो डेनिम जीन्स, शर्ट और जिपर जैकेट पहने दिखाई दिए। वहीं ऋतिक रोशन अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। ऋतिक डेनिम जैकेट और कैप लुक में दिखाई दिए। इसी बीच मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया। इस दौरान मिर्जापुर के सभी स्टारकास्ट नजर आए।

बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान।

बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान।

बेटे के साथ दिखे ऋतिक रोशन।

बेटे के साथ दिखे ऋतिक रोशन।

बैचलर पार्टी के बाद दुबई से लौटे जहीर इकबाल।

बैचलर पार्टी के बाद दुबई से लौटे जहीर इकबाल।

'कालीन भैया' का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी।

‘कालीन भैया’ का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी।

मिर्जापुर सीजन 3 की पूरी स्टारकास्ट।

मिर्जापुर सीजन 3 की पूरी स्टारकास्ट।

फरहान अख्तर से गले मिलते पंकज त्रिपाठी।

फरहान अख्तर से गले मिलते पंकज त्रिपाठी।

रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी।

रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी।

विजय वर्मा के साथ अली फजल।

विजय वर्मा के साथ अली फजल।

'गुड्डू भैया' का किरदार निभाने वाले एक्टर अली फजल।

‘गुड्डू भैया’ का किरदार निभाने वाले एक्टर अली फजल।