MP Information: मप्र बोर्ड के नौवीं में इस सत्र से गणित में दो विकल्प होंगे,10वीं में अगले सत्र से
माशिमं ने प्रदेश के नौवीं व 10वीं के विद्यार्थियों के लिए बेसिक व स्टैंडर्ड गणित चुनने का विकल्प दिया है। इसे इसी सत्र 2024-25 से नौवीं में लागू किया जा रहा है।नौवीं में प्रवेश ले चुके या प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नौवीं में बेसिक व स्टैंडर्ड गणित का चुनाव करेंगे।
By Anjali rai
Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 10:26:12 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 10:27:01 PM (IST)
HighLights
- गुरुवार को माशिमं ने आदेश जारी कर दिए हैं
- नौवीं के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय चयन करना होगा
- प्रदेश के लगभग 20 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। सीबीएसई की तर्ज पर मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने पहली बार इस साल से नौवीं व 10वीं के विद्यार्थियों को बेसिक व स्टैंडर्ड गणित चुनने के अधिकार दे दिए है। इसका फायदा प्रदेश के लगभग 20 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।
इस वर्ष से नौवीं के विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक व स्टैंडर्ड गणित का चुनाव कर सकते है, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 2025-26 से लागू किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को माशिमं ने आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें, कि 10वीं में स्टैंडर्ड गणित का चुनाव करने वाले विद्यार्थी को ही 11वीं में कक्षा में हायर मैथमेटिक्स विषय देने में प्राथमिकता दी जाएगी।मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विषय बदलने का विकल्प भी दिया है। जिन विद्यार्थियों को नौवीं में स्टैंडर्ड गणित गठिन लगा, तो वे 10वीं में बदलकर बेसिक गणित ले सकते हैं।यदि विद्यार्थी ने नौवीं में बेसिक गणित लिया था, तो वह 10वीं में स्टैंडर्ड गणित ले सकता है।
नौवीं के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय चयन करना होगा
प्रदेश के शासकीय व निजी स्कूलों में नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। कई विद्यार्थियों का प्रवेश भी हो चुका है। माशिमं ने प्रदेश के नौवीं व 10वीं के विद्यार्थियों के लिए बेसिक व स्टैंडर्ड गणित चुनने का विकल्प दिया है। इसे इसी सत्र 2024-25 से नौवीं में लागू किया जा रहा है।नौवीं में प्रवेश ले चुके या प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नौवीं में बेसिक व स्टैंडर्ड गणित का चुनाव करेंगे।आगामी सत्र 2025-26 से 10वीं में भी बेसिक व स्टैंडर्ड गणित का चुनाव करने का नियम लागू कर दिया जाएगा।10वीं में स्टैंडर्ड गणित का चुनाव करने वाले विद्यार्थी को ही 11वीं में कक्षा में हायर मेथमेटिक्स विषय देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

