IND Vs AFG Stay: भारत ने जीता टॉस, अफगानिस्तान करेगी पहले गेंदबाजी, मोहम्मद सिराज बाहर, देखें प्लेइंग 11

T-20 World Cup IND Vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज रात 8 बजे टी20 विश्व कप का सुपर 8 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान में होगा। टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार अफगान टीम भारत का सामना करेगी। टी20 में मैन इन ब्लू ने 7 बार अफगानिस्तान को शिकस्त दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 05:47:31 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 07:55:15 PM (IST)

IND Vs AFG Live: भारत ने जीता टॉस, अफगानिस्तान करेगी पहले गेंदबाजी, मोहम्मद सिराज बाहर, देखें प्लेइंग 11
भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का इम्तिहान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T-20 World Cup IND Vs AFG: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

यह मुकाबला बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया है। इस विश्व कप में यह कुलदीप का पहला मैच है।

अफगानिस्तान से रहना होगा बचकर

टीम इंडिया के लिए चुनौती ज्यादा कठिन नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान भारत को किसी भी इंटरनेशनल मैच में हरा नहीं पाया है। हालांकि विश्व कप में अफगान की छवि ‘जाएंट किलर’ की है। इससे भारतीय टीम को सतर्क रहना होगा।

वनडे विश्व कप में किया था उलटफेर

पिछले साल वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था। वहीं, मौजूद टी20 वर्ल्ड कप में अफगान टीम न्यूजीलैंड को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। भारतीय बल्लेबाजों का फॉर्म सुपर-8 में चुनौती खड़ी कर सकता है।

विराट कोहली ग्रुप स्टेज की तीन पारियों में 5 रन बना सके थे। ऋषभ पंत 3 पारियों में 96 रन के साथ फिलहाल टीम के टॉप-स्कोरर हैं। दूसरी तरफ अफगान के रहमानुल्लाह गुरबाज टूर्नामेंट में 167 रन बनाकर दूसरे हाईएस्ट स्कोरर हैं। तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी 12 विकेट लेकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट टेकर हैं।

किंगस्टन ओवल में भारत का रिकॉर्ड

बारबाडोस के किंग्सटन ओवल मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड निराशाजनक है। यहां टीम ने अब तक दो टी20 मैच खेले हैं और दोनों में हार मिली है। वे मुकाबलें 2010 टी20 विश्व कप में खेले गए थे। अन्य फॉर्मेट्स को मिलाकर भारत ने यहां 16 में से 2 मैच जीते हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड

टी20 विश्व कप में चौथी बार भारत और अफगानिस्तान का आमना-सामना होगा। ओवरऑल टी20 में टीम इंडिया ने अफगान को आठ में से सात मैचों में पटखनी दी है। एक मैच बेनतीज रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजाई, गुलाबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।