T20 World Cup, Ind vs Afg: रोहित सुपर-8 से पहले हाई अलर्ट, उलटफेर करने वाली टीम से सामना, सुपर ओवर में बची थी जान

नई दिल्ली. भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने जीत के सफर को जारी रखने सुपर 8 के पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी. इस बार के टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए यहां तक जगह बनाने वाली अफगानिस्तान टीम इंडिया के सामने होगी. दिग्गज इस टीम को मुश्किल चुनौती मान रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही बोल दिया है कि वह इस मैच को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहे.

आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 के पहले मैच में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ चौकन्ना होकर उतरेगी. हालिया टी20 सीरीज में अफगानिस्तान की टीम भारत को हराने के करीब पहुंची थी लेकिन सुपर ओवर में उसे हार मिली. न्यूजीलैंड जैसी ताकतवर मानी जा रही टीम को अफगान खिलाड़ी लीग मैच में धूल चटाकर यहां तक पहुंचे हैं. ग्रुप स्टेज के बाद 4-4 टीमों की बनाए गए दो ग्रुप में से भारत पहले ग्रुप में है. बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस ग्रुप में है.

हेड टू हेड
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. 7 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच का बेनतीजा रहा था. टी20 विश्व कप की बात करें तो यहां अब तक दोनों टीमों के बीच 3 बार टक्कर हुई है. हर बार टीम इंडिया ने ही जीत हासिल की है.

भारत की संभावित इलेवन XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।

Tags: India vs Afghanistan, T20 World Cup