Mirzapur 3 Trailer Launch: कालीन भैया गॉन, गुड्डू पंडित ऑन, मिर्जापुर 3 का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने उड़ाया गर्दा
Mirzapur 3 Trailer Launch: वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। अली फजल इस बार खूंखार अवतार में दिखाई देने वाले हैं। ईशा तलवाल का किरदार और मजबूत नजर आएगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 03:44:05 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 20 Jun 2024 03:44:05 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। Mirzapur Season 3 Trailer: पिछले दो साल से फैंस को मिर्जापुर सीजन 3 का इंतजार है। कुछ दिन पहले शो का टीजर आया था। जिसमें बाबू जी (कुलभूषण खरबंदा) की आवाज ने बताया था कि अभी शेर घायल है, लेकिन वापस लौटेगा। अब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मिर्जापुर के पहले दो सीरीज में राजनीति और खून-खराब दर्शकों को देखने को मिला था। अब तीसरे सीजन में भी फैंस को इन चीजों का भरपूर मिश्रण मिलेगा।
मिर्जापुर 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ
मिर्जापुर 3 ट्रेलर की शुरुआत नेता जी के स्पीच प्रैक्टिस से होती है। वो कहते हैं, निर्दोष जान-माल की हानि से उनका दिल ‘कोरोना’ से भर आया है। इसके बाद गुड्डू पंडित (अली फजल) आते हैं, जो मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने को तैयार हैं। हाथों में हथौड़ा लिए गुड्डू ने चौहारे पर लगी कालीन भैया की मूर्ति को तोड़ दिया। कालीन की वाइफ बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) गुड्डू के सपोर्ट में है। वहीं, गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) कुछ बड़ी योजना बना रही हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।

