WI vs ENG T20 World Cup: फिल सॉल्ट ने शेफर्ड को फोड़ा, एक ओवर में ठोके 30 रन, हर गेंद गई बाउंड्री पार, देखें VIDEO

WI vs ENG T20 World Cup: फिल सॉल्ट ने शेफर्ड को फोड़ा, एक ओवर में ठोके 30 रन, हर गेंद गई बाउंड्री पार, देखें VIDEO

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में फिल सॉल्ट (Phil Salt) नाम का तूफान देखने को मिला. इंग्लैंड के इस तूफान (फिल सॉल्ट) का शिकार रोमारियो शेफर्ड बने. इंग्लैंड के फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड के एक ओवर में 30 रन जड़ दिए. उन्होंने इस ओवर की हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा. उनकी इस पारी की बदौलत ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से सुपर-8 का यह मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया.

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 180 रन बनाए. अब तक लो स्कोरिंग साबित हुए इस टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का स्कोर पहली नजर में मजबूत लगा, लेकिन इंग्लैंड ने इसे बेहद बौना साबित कर दिया. इंग्लैंड ने 15 गेंद बाकी रहते ही यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया.

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट ‘प्लेयर ऑफ द डे’ रहे, जिन्होंने 47 गेंद पर 87 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने शुरुआती ओवरों में संभलकर बैटिंग की और जॉस बटलर, मोईन अली और जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाते रहे. पारी के 16वें ओवर में फिल सॉल्ट का रौद्र रूप सामने आया. उन्होंने रोमारिया शेफर्ड के इस ओवर में 30 रन ठोक दिए.