मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आज मुंबई में फिल्म कल्कि 2898 AD का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इस इवेंट में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण सहित सारी स्टारकास्ट पहुंची।
प्रभास के एंट्री करते ही मीडिया वालों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। ब्लैक ड्रेस पहने प्रभास ने मुस्कुराकर उनका अभिवादन किया। 81 साल के अमिताभ बच्चन ने भी इवेंट में ग्रैंड एंट्री ली। यह ग्रैंड इवेंट मुंबई के जुहू स्थित नोवोटेल होटल में हो रहा है।
इवेंट की शुरुआत में फिल्म से जुड़े अलग-अलग प्रमोशनल वीडियोज दिखाए गए। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को स्टेज पर चढ़ते वक्त अमिताभ बच्चन ने सहारा दिया।

वहीं जब दीपिका स्टेज से उतरीं तो प्रभास और राणा दग्गुबाती उन्हें संभालते दिखे। इस दौरान अमिताभ बच्चन का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला।

इवेंट से जुड़ी फोटोज पर एक नजर..

अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण ने फिल्म को लेकर बातचीत की।

दो सुपरस्टार एक फ्रेम में नजर आए।

हमेशा सीरियस रहने वाले प्रभास का खुशनुमा अंदाज देखने को मिला।

81 साल के अमिताभ बच्चन ने इवेंट में अपनी ग्रैंड एंट्री से माहौल बना दिया। कल्कि 2898 AD में उनके किरदार का नाम अश्वत्थामा है।

प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका पादुकोण इस इवेंट में शामिल होने पहुंचीं।
दीपिका ने इवेंट में शामिल होने से पहले एक तस्वीर भी शेयर की।

इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
27 जून को रिलीज होगी फिल्म
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD, 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रभास फिल्म में भैरवा का रोल प्ले कर रहे हैं।

इस फिल्म को 600 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है।
फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे माइथोलॉजी से जोड़कर बनाया गया है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा।
***





