रेल हादसा अपडेट: पीएम मोदी ने जताया दुख, हेल्पलाइन नंबर जारी, राजधानी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें प्रभावित

देश में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ। कोलकाता जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस को पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ी थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 11:00:13 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 12:18:59 PM (IST)

रेल हादसा अपडेट: पीएम मोदी ने जताया दुख, हेल्पलाइन नंबर जारी, राजधानी एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें प्रभावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल दुर्घटना को दुखद बताया और जानकारी दी कि रेल मंत्री दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।

HighLights

  1. कई लोगों के मरने की आशंका
  2. युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी
  3. दिल्ली से रेल मंत्री भी एक्शन में

एजेंसी, कोलकाता (Kanchanjunga Specific)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बड़ा रेल हादसा हुआ है। कोलकाता जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां पलट गई हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया,’हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है और 20-25 घायल हो गए हैं। कुछ की स्थिति गंभीर है। मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

#WATCH | “5 passengers have died, 20-25 injured within the accident. The state of affairs is severe. The incident occurred when a items practice rammed into Kanchenjunga Specific,” says Abhishek Roy, Further SP of Darjeeling Police. pic.twitter.com/5YQM8LdzLo

— ANI (@ANI) June 17, 2024

कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने ANI को बताया, ‘जब टक्कर हुई, उस समय मैं बी1 कोच में यात्रा कर रहा था। मुझे बचा लिया गया है, मेरे सिर पर चोट आई है।’

इन ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12424 राजधानी एक्सप्रेस, 19602 उदयपुर एनजेपी साप्ताहिक ट्रेन, 12301 वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेन ठाकुरगंज के रास्ते डायवर्ट की गई है।

Kanchanjunga Specific Helpline Quantity

सियालदाह हेल्प डेस्क

  • 033-23508794
  • 033-23833326

naidunia_image

गुवाहाटी हेल्प डेस्क

  • 03612731621
  • 03612731622
  • 03612731623

naidunia_image

लंबडींग हेल्प डेस्क

  • 03674263958
  • 03674263831
  • 03674263120
  • 03674263126
  • 03674263858

naidunia_image

कटिहार हेल्प डेस्क नंबर-

  • 6287801805
  • 09002041952
  • 9771441956

naidunia_image

न्यू जलपाईगुड़ी हेल्प डेस्क

ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी का पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। उन लोगों के प्रति संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मैंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया. प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।

naidunia_image