Kanchanjunga Specific Accident LIVE: सिग्नल तोड़कर मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर, अब तक 5 की मौत, रेस्क्यू जारी

कंचनजंघा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही थी। तभी निजबाड़ी स्टेशन पर यह हादा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे और पश्चिम बंगाल सरकार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंचनजंघा एक्सप्रेस की दो बोगियां पूरी तरह प्रभावित हुई हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 10:07:47 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 10:44:11 AM (IST)

Kanchanjunga Express Accident LIVE: सिग्नल तोड़कर मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को पीछे से मारी टक्कर, अब तक 5 की मौत, रेस्क्यू जारी
घायलों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है, क्योंकि दो बोगियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

HighLights

  1. कोलकाता जा रही थी ट्रेन
  2. रंगापानी स्टेशन के पास हादसा
  3. 2 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं

एजेंसी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद यात्री ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। कई यात्रियों के घायल होने सूचना है।

Kanchenjunga Specific in New Jalpaiguri: West Bengal dwell Updates

दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वार रूम में मौजूद हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। रेल मंत्री ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए हादसे पर दुख जताया है।

बंगाल पुलिस ने अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घायलों की संख्या 25-30 बताई गई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और बताया कि राहत तथा बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह निर्धारित समय पर न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से रवाना हुई थी। हादसा नीचबाड़ी और रंगापानी स्टेशनों के बीच हुआ।

naidunia_image

हादसे के वक्त ट्रेन कोलकाता के सियालदह स्टेशन जा रही थी। हादसे में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।naidunia_image

ताजा फोटो- वीडियो के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण उनमें प्रवेश करना और यात्रियों को बचाना मुश्किल हो रहा है। आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं। एक बोगी हवा में लटकी हुई है।

naidunia_imagenaidunia_image

खबर अपडेट की जा रही है।