शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म वैलार इन द स्काइज का प्रदर्शन शाम पांच बजे से किया जाएगा। फिल्म डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म सन् 1968 वायु सेना की युद्ध में सेवा पर आधारित है।
By Sushil Pandey
Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 07:01:00 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 17 Jun 2024 07:01:02 AM (IST)
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। साेमवार 17 जून को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
बिट्टन मार्केट स्थित नाबार्ड परिसर मेें चल रहे आम महोत्सव में प्रदेश भर से आईं की आम की 11 किस्मों का विक्रय और प्रदर्शन किया जा रहा है। समय सुबह 11 बजे से है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग प्रदर्शनी भवन वीथी संकुल में मई माह के प्रादर्श के रूप में मारा सिरपम शिव (भगवान शिव की एकाष्ट की छवि) को प्रदर्शित किया गया है। इसे सुबह 11 बजे से देखा जा सकता है।
मप्र जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में गोंड समुदाय की युवा चित्रकार रेशमा श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी संयोजित की गई है। प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।
शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर सैन्य फिल्म वैलार इन द स्काइज का प्रदर्शन शाम पांच बजे से किया जाएगा। फिल्म डिवीजन आफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म सन् 1968 वायु सेना की युद्ध में सेवा पर आधारित है।
मप्र नाट्य विद्यालय की ओर से मप्र जनजातीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित नवागत नाट्य समारोह में नाटक चुकाएंगे नहीं का मंचन किया जाएगा।प्रस्तुति शाम सात बजे से प्रारंभ होगी।



.jpg)

