Jacqueline Fernandez’s assertion recorded in betting app case | बेटिंग एप मामले में जैकलीन फर्नांडिस, बादशाह का नाम आया: संजय दत्त को प्रमोशन के लिए मिले थे 25 लाख, ED ने मैनेजर के बयान लिए

Jacqueline Fernandez’s assertion recorded in betting app case | बेटिंग एप मामले में जैकलीन फर्नांडिस, बादशाह का नाम आया: संजय दत्त को प्रमोशन के लिए मिले थे 25 लाख, ED ने मैनेजर के बयान लिए

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर से नाम जुड़ने के मामले में पहले ही कानूनी पचड़ों में फंसी जैकलीन फर्नांडिस का नाम बेटिंग एप मामले में सामने आया है। 12 जून को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट और साइबर पुलिस ने मुंबई बेस्ड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में फेयरप्ले बेटिंग एप के मामले में रेड की थी, जो महादेव बेटिंग एप की सहायक कंपनी है। रेड में पुलिस को कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनमें जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त और सिंगर-रैपर बादशाह का नाम मिला है। अब इस मामले में ईडी और साइबर पुलिस ने बादशाह के अलावा जैकलीन और संजय के मैनेजर्स का बयान रिकॉर्ड किया है।

हाल ही में आई फ्री प्रेस जरनल की रिपोर्ट के अनुसार, एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने जांच शुरू करने से पहले मामले से जुड़े लोगों के स्टेटमेंट्स रिकॉर्ड किए हैं। इन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट ने रेड में मिले डॉक्यूमेंट्स की जांच की थी, जिसमें सामने आया है कि जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त और बादशाह का कंपनी के साथ लेन-देन रहा है। ये स्टार्स, सट्टेबाजी करने वाली फोरप्ले बेटिंग एप के प्रमोशन में इन्वॉल्व रहे हैं। सभी के बयान जांच के लिए भेजे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन फर्नांडिस को दुबई बेस्ड कंपनी ट्रिम जनरल ट्रेडिंग एलसीसी से एप एंडोर्स करने के लिए पैसे मिले थे। वहीं दूसरी तरफ बादशाह को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के ल्यूकोस ग्रुफ एफजेडएफ की तरफ से पैसों का भुगतान हुआ था। महाराष्ट्र साइबर सेल ने बादशाह से उनके डॉक्यूमेंट्स, कॉन्ट्रैक्ट और पैसों के लेन-देन के दस्तावेजों पर सवाल किए हैं। बादशाह का मुंबई बेस्ड टेलेंट मैनेजमेंट फर्म, टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और आफ्टरआर्स प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड से बेटिंग एप प्रमोट करने का एग्रीमेंट भी मिला है।

संजय दत्त को एप प्रमोट करने के लिए मिले 25 लाख रुपए

इन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट और साइबर सेल के अनुसार, संजय दत्त को इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बेटिंग एप प्रमोट करने के लिए सिंगापुर की गेमिंग कंपनी की तरफ से 25 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।

रणबीर कपूर से भी की गई थी पूछताछ

बताते चलें कि महादेव बेटिंग एप का केस बीते एक साल से चल रहा है। बीते साल अक्टूबर में इस एप का प्रमोशन करने के मामले में रणबीर कपूर से छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट के ऑफिस में पूछताछ की गई थी। उन पर कोई आरोप नहीं थे। क्योंकि रणबीर ने एप का प्रमोशन किया था, ऐसे में उन्हें बेटिंग एप से लेन-देन समझने के लिए समन किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

2023 में सौरभ चंद्राकर नाम के शख्स ने दुबई में 200 करोड़ रुपए के खर्च में शादी की थी। लैविश शादी करने पर वो एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की रडार पर आया था। क्योंकि सौरभ चंद्राकर चंद सालों पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस बेचा करता था। जांच में सामने आया कि सौरभ चंद्राकर अपने साथी रवि उप्पल के साथ मिलकर ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी एप (महादेव एप) के जरिए नए यूजर्स को जोड़कर मनी लॉन्ड्रिंग करता है।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के दौरान सामने आया कि इस बेटिंग एप और सौरभ चंद्राकर से कई बॉलीवुड सेलेब्स भी जुड़े हुए हैं। सौरभ की शादी में बॉलीवुड के करीब 14-15 सेलेब्स ने परफॉर्म करने के लिए मोटी फीस ली थी।