Bhopal Information: बस आपरेटर मां एसोसिएट को बीसीएलएल दिखा सकता है बाहर का रास्ता
सोमवार को शासकीय अवकाश की वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ेगी। यह मामला मंगलवार तक सुलझ पाएगा। लिहाजा आज और कल बस यात्रियों का परेशान होना तय है। रविवार को भी बागसेवानिया डिपो पर चालक और परिचालक हड़ताल पर रहे।
By PANKAJ SHRIVASTAVA
Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 07:05:44 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 07:05:44 PM (IST)
HighLights
- नोटिस देने के बाद भी शुरू नहीं हुआ बसों का संचालन
- तीसरे दिन भी नहीं चली बसें, चालक-परिचालकों की हड़ताल जारी
- हजारों यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड बीसीएलएल बस आपरेटर मां एसोसिएट को बाहर का रास्ता दिखा सकता है। दरअसल नोटिस देने के बावजूद छह रूटों पर चलने वाली 149 बसें तीसरे दिन भी नहीं चलीं। इससे शहर के हजारों यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बीसीएलएल और मां एसोसिएट बीच आपसी 6 करोड़ 80 लाख के पेमेंट का विवाद का असर चालक-परिचालक पर पड़ा है। चालक और परिचालक पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। चालकों का कहना है कि जब तक उनके पीएफ और ईएसआइसी की राशि बैंक में जमा नहीं होती। तब तक बसें डिपो में खड़ी रहेंगी । चूंकि सोमवार को शासकीय अवकाश की वजह से इस मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बड़ेगी। यह मामला मंगलवार तक सुलझ पाएगा। लिहाजा आज और कल बस यात्रियों का परेशान होना तय है। रविवार को भी बागसेवानिया डिपो पर चालक और परिचालक हड़ताल पर रहे।
चालक-परिचालकों को दी जा रही आश्वासन की लालीपाप
मां एसोसिएट के चालक और परिचालकों को बीसीएलएल के अफसर आश्वासन की लॉलीपॉप दे रहे हैं। चालक बताते हैं कि अफसरों का कहना है कि दो-दो महीने में पीएफ आई ईएसआइसी का राशि जमा करवा दी जाएगी। उधर इस संबंध में कर्मचारी नेता अजीज खान का कहना है कि सभी का निर्णय है कि जब तक बैंक से राशि जमा होने का संदेश नहीं आएगा। तब तक खड़े नहीं चलाएंगे।
इनका कहना है
– हर महीने 15 लाख के घाटे में बसेंं चला रहे हैं । बीसीएलएल को कई बार जो डिफरेंस राशि है उसका भुगतान करें, लेकिन वह दे नहीं रहे । आमने-सामने चर्चा के बाद देखते हैं क्या होता है।
अतुल जैन, डायरेक्टर, मां एसोसिएट
– मंगलवार को बस आपरेटर से आमने-सामने चर्चा होगी। यदि मंगलवार तक बसें नहीं चलाई गईं तो बस आपरेटर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस आपरेटर को नोटिस दे दिया है।
निधि सिंह, अपर आयुक्त

