Rahul Gandhi ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ब्लैक बॉक्स करार दिया, जानिए ताजा विवाद का Elon Musk से क्या है कनेक्शन

भारत में समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ आवाज उठती रही है। विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठाता है। विवाद को ताजा हवा टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दी है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:22:02 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:22:02 PM (IST)

Rahul Gandhi ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ब्लैक बॉक्स करार दिया, जानिए ताजा विवाद का Elon Musk से क्या है कनेक्शन

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, भारत में ईवीएम एक ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।

naidunia_image

एलन मस्क के बयान से फिर छिड़ी बहस

राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बयान पर आई है। एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम को कोई भी हैक कर सकता है और चुनाव की इस व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है। एलन मस्क का मानना है कि इंसान ही नहीं, AI से भी ईवीएम को हैक करने का खतरा है।