स्टोइनिस-हेड ने डूबने से बचाई AUS की लुटिया, 2 गेंद पहले SCO से जीता मैच, ENG भी सुपर-8 में पहुंचा
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को स्कॉटलैंड की टीम एक बड़ा उलटफेर करने से चूक गई. ऑस्ट्रलिया को हराने के बेहद करीब आने के बाद उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम को बड़ी राहत मिली हैं. उन्होंने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह बनाई. पहले बैटिंग करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुसान पर 180 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट गंवाने के बाद दो गेंद पहले ही मैच में जीत मिली.
कंगारू टीम की जीत के हीरो मार्कस स्टोइनिस रहे, जिन्होंने 29 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ओपनिंग बैटर ट्रेविस हेड ने भी 49 गेंदों पर 68 रनों का अहम योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते वक्त एक वक्त पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही थी. 60 रन पर ही टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए. यहां से आगे स्टोइनिस और हेड ने रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी बनाई और मैच को काफी करीब लेकर पहुंचे.
स्कॉटलैंड ने बैटर्स ने जमकर कूटे रन
स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए खूब रन कूटे. महज तीन रन पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद स्कॉटलैंड की टीम ने दूसरे विकेट के लिए शानदार रन बनाए. जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी बनी. शुरुआती 10 ओवरों के बाद ही स्कॉटलैंड का स्कोर 100 रन के करीब था. मुन्से ने 23 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि मैकमुलेन ने 34 गेंदों पर 60 रन ठोक दिए. उनके बैट से छह छक्के और दो चौके भी आए. कप्तान रिची बेरिंगटन ने 31 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए. जिसकी मदद से स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 180/5 रन ठोक दिए.
FIRST PUBLISHED : June 16, 2024, 09:25 IST

