कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। मांड्या जिले में एक सार्वजनिक स्थान से हनुमान झंडा हटा दिया गया था।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 10:47 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 10:47 PM (IST)
एजेंसी, बेंगलुरु। कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। मांड्या जिले में एक सार्वजनिक स्थान से हनुमान झंडा हटा दिया गया था। उसके बाद कई सार्वजनकि स्थानों पर हरे झंडे लग गए हैं।
बजरंग दल ने हनुमान ध्वज अभियान को शुरु करने का एलान कर दिया है। विहिप घरों में भगवा झंडा फहराने का अभियान चलाएगा। अब ऐसे में पुलिस प्रशासन भी सक्रिया हो गया है। कहीं किसी भी तरह से सांप्रदायिक तनाव न हो, इसलिए 200 पुलिसकर्मी जिले के केरागोडु गांव में तैनात हैं। विवाद इसी जगह से शुरू हुआ था।
बेंगलुरु से हटाए गए हरे झंडे
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारियों को मैसूरु शहर में हरे झंडे नहीं दिखाई दे रहे हैं। मेरा आग्रह है कि इन्हें भी तुरंत हटाया जाए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आपने एक झंडे को तो हटा दिया, लेकिन दूसरे पर इतनी मेहरबानी क्यों है। अधिकारियों ने विवाद को थामने के लिए बेंगलुरु के शिवाजीनगर के चांदनी चौक पर लगा हरा झंडा उतारकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया। यह इलाका सांप्रदायिक रूप से बहुत ही संवेदनशील है।
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …