Shaleen Bhanot obtained injured on the units of Khatron Ke Khiladi-14 | खतरों के खिलाड़ी-14 के सेट पर जख्मी हुए शालीन भानोट: एक साथ 200 बिच्छुओं ने काटा, चेहरे के एक तरफ आई सूजन

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर टीवी एक्टर शालीन भानोट इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग कर रहे हैं। शो के सेट पर हाल ही में एक्टर के साथ दुर्घटना हो गई। वो एक स्टंट परफॉर्म कर रहे थे, जब उन पर बिच्छुओं ने हमला कर दिया।

इस हादसे के कुछ समय बाद ही शालीन भानोट के चेहरे पर सूजन आ गई है। वहीं उनके शरीर पर कई घाव बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन को 200 से ज्यादा बिच्छुओं ने काटा है। सेट पर मौजूद मेडिकल एक्सपर्ट्स ने तुरंत शालीन का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया था।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने घाव दिखाए हैं। शेयर किए गए वीडियो में फिल्म कल हो न हो का बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा है। इस वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा है, आप सबके लिए कुछ भी। वीडियो सामने आने के बाद फैंस शालीन को जल्द से जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बताते चलें कि इन दिनों पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया में चल रही है। शालीन भानोट इससे पहले रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो के दौरान ही रोहित शेट्टी ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर दिया था। शालीन भानोट ने शुरुआत में ये कहते हुए शो का ऑफर ठुकरा दिया था कि वो उनके बस की बात नहीं है। बाद में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो रियलिटी शोज नहीं बल्कि एक्टिंग करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

बिग बॉस 16 में शालीन और टीना की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी।

बिग बॉस 16 में शालीन और टीना की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी।

शालीन ने एक टीवी शो साइन किया था, हालांकि जब शो पोस्टपोन हुआ, तब एक्टर ने खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया। बिग बॉस से निकलकर शालीन भानोट एकता कपूर के टीवी शो बेकाबू में नजर आए थे।