डा़ तिवारी सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ के तत्वावधान में आयोजित प्रान्तीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के वृन्दावन में किया गया। इसमें डा़ सत्यनारायण तिवारी हिमांशु सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:18:43 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:18:43 AM (IST)

डा़ तिवारी सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

HighLights

  1. शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के तत्वावधान में कार्यक्रम
  2. प्रदेश भर के शिक्षक राजधानी में जुटे
  3. ग्राम सारधा के साहित्यकार शिक्षक को मिला सम्मान

नईदुनिया न्यूज, लोरमी : शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ के तत्वावधान में आयोजित प्रान्तीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के “वृन्दावन में किया गया। इसमें डा़ सत्यनारायण तिवारी हिमांशु सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, रविशंकर विश्व विद्यालय के पूर्व संचालक डा़ प्रकाश ठाकुर शिक्षाविद् डा़ महेशचन्द्र शर्मा, अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम, प्रान्तीय अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल संयोजक व संस्थापक शिवनारायण देवांगन महासचिव बोधीराम साहू व कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल सहित अतिथियों ने शपथ ग्रहण,वार्षिक कैलेंडर, डायरी एवं परिचायिका विमोचन किया। इसके बाद 161 शिक्षकों को स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें कथावाचक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा में कार्यरत शिक्षक डा़ सत्यनारायण को राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की डा़ तिवारी को विभागीय जिलास्तरीय,ज्ञानदीप, मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण सहित दो सौ से अधिक शासकीय एवं अशासकीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और आगामी पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री द्वारा राजभवन मे राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने दूरभाष से संबोधित करते हुए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बतलाया। सांसद बघेल ने शिक्षकों के द्वारा कला साहित्य व विविध क्षेत्रों में किए जा रहे योगदान की चर्चा करते हुए मोर संग चलव रे गीत गाकर वातावरण को खुशनुमा कर दिया। विधायक ललित चन्द्राकर सहित सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया।