Raisen Information: शराब फैक्ट्री से 50 से ज्यादा बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, हाथों की गलने लगी थी चमड़ी
शिकायत के आधार पर शराब फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची थी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम। मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों में 20 लड़कियां।
By Chetan Rai
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:55:36 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:02:43 PM (IST)

नवदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। शनिवार दोपहर राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने सेहतगंज स्थित सोम कंपनी की शराब फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए 59 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इनमें 39 लड़के व 20 लड़कियां शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ के सदस्य व रायसेन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अतुल दुबे व सदस्य शक्ति बघेल भी मौजूद थे। सूचना मिलने तक बच्चों की सूची तैयार की जा रही थी। इसके उपरांत इन बच्चों को कहां भेजा जाएगा, इसका निर्णय बाल कल्याण समिति द्वारा लिया जाएगा।
यहां गौरतलब बात यह है कि यह शराब फैक्ट्री सरकार के आबकारी विभाग की देखरेख में संचालित होती है और आबकारी अधिकारी का कार्यालय भी यहीं परिसर में है। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के सम्पर्क में रहने से कई बच्चों के हाथ की चमड़ी भी जल चुकी है। बाल आयोग के निर्देश पर इस सभी बच्चों को रेस्क्यू कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को नोटिस जारी किया जा रहा है। Information updating…

