T20 World Cup: क्या बैठे-बैठे भारत लौट आएंगे टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी, रोहित ने एक भी मैच में नहीं दिया मौका

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 33वां मुकाबला कनाडा और भारत (India vs Canada) के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया सुपर 8 में जगह बना चुकी है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग XI कुछ बदलाव कर सकते हैं. विकेटकीपर के रूप में रोहित पंत की जगह संजू सैमसन को खिला सकते हैं. वहीं, खुद को बिठाकर यशस्वी जायसवाल को मौका दे सकते हैं. लेकिन 2 स्पिनर के लिए यहां जगह बनाना मुश्किल होगा. वह शायद बिना खेले ही भारत लौट सकते हैं.

भारतीय टीम के गेंदबाजी खेमे में बदलाव की संभावना कम है. स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेला है. भारतीय टीम आज 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. अगर इन दोनों स्पिनर्स को आज के मैच में मौका नहीं मिला तो वे बेंच पर बैठे-बैठे ही इंडिया लौट जाएंगे. क्योंकि सुपर 8 के मुकाबलों में टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही जाना चाहेगी. वह सुपर 8 मैच में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेगी. ऐसे में ये 2 खिलाड़ी बिना कोई मैच खेले ही वापस आ जाएंगे.

IND vs CAN: फ्लोरिडा में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? किस भारतीय ने बनाए यहां सबसे ज्यादा रन, जानें सब कुछ

इन दो स्पिनर्स की जगह रोहित शर्मा अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को मौका दे रहे हैं. रवींद्र जडेजा अक्षर पटेल अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.50 की रही है और औसत 13 का. वहीं, रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 3 मैच खेले हैं. लेकिन उन्होंने गेंदबाजी सिर्फ 2 ही मैच में की है. जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. हालांकि, उनकी इकॉनमी काफी कम रही है.

कनाडा के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग XI: विराट कोहली, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्‍मद सिराज

Tags: Icc T20 world cup, Kuldeep Yadav, Rohit sharma, T20 World Cup, Yuzvendra Chahal