विराट से इतनी जलन! पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने किंग कोहली को लेकर उगला जहर, बोले- ‘बड़ा खिलाड़ी बनता है…’
हाइलाइट्स

कामरान अकमल का बड़बोलापन एक बार फिर सामने आया.कामरान अकमल ने विराट कोहली को मिली शौहरत पर सवाल उठाए. कामरान अकमल अपने भाई उमर अकमल की तारीफ करते- करते ज्‍यादा बोल गए.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल अपने भाई उमर अकमल की तारीफ करने के चक्‍कर में इतना ज्‍यादा बोल गए, जो शायद भारतीय फैन्‍स को पसंद ना आए. विराट के खिलाफ जहर उगलते-उगलते उन्‍होंने यह भी कह दिया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान का पीआर (पब्लिक रिलेशन) बहुत मजबूत है, इसलिए वो बड़े खिलाड़ी बन गए. उन्‍होंने उमर अकमल को विराट कोहली से बड़ा खिलाड़ी करार दिया. साथ ही यह भी कहा कि विराट की इमेज को चमकाने में पूरी पीआर (पब्लिक रिलेशन) टीम काम करती है. अकमल का कहना है कि अगर टी20 विश्व कप में खेल रहे किसी मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटर के पास ऐसे आंकड़े होते तो वो विराट कोहली की महानता पर सवाल उठाते.

पाकिस्‍तान के एआरवाई न्‍यूज से बातचीत के दौरान कामरान अकमल ने बड़ी-बड़ी बातें की. उन्‍होंने कहा कि भले ही उमर विश्व क्रिकेट में कोहली के कद के करीब भी न आएं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट भारत के स्टार से बेहतर है और टी20 विश्व कप में उनका सर्वरेष्‍ठ व्यक्तिगत स्कोर  भी विराट से बेहतर है. कामरान अकमल ने कहा, ‘जो स्‍टैट्स कल आए हैं, मैं बात कर रहा हूं उमर की और विराट की. उमर जो है, वो विराट कोहली की छोटी उंगली के बराबर है.’

यह भी पढ़ें:- AFG को सुपर-8 से पहले लगा तगड़ा झटका, स्‍टार क्रिकेटर चोटिल होकर बाहर, 62 गेंदो पर 162 रन ठोक चुके बैटर को मौका

बड़ा खिलाड़ी बनता है…
अकमल ने आगे कहा, ‘विराट कोहली की जो परफॉमेंस है और जैसा रुतबा है. उसका विराट कोहली से बेहतर स्‍ट्राइकरेट है, स्‍कोर भी ज्‍यादा है. हमारी कोई पीआर कंपनी नहीं है. हम लोग सोशल मीडिया पर अपने स्‍टैट्स को इतना फैलाते नहीं हैं. कल्पना कीजिए कि अगर ये आंकड़े इन 15 (पाकिस्‍तानी) खिलाड़ियों में से किसी के नाम होते तो अब तक तूफान आ गया होता. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वे विराट कोहली पर तंज कसते कि ‘बड़ा खिलाड़ी बनता है, बड़े सौ किए हुए हैं’. इस टाइप के प्‍लेयर हैं वो (उमर अकमल). स्‍टैट्स मैं भेजूंगा, आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे.’