High Information Right this moment June 15: RSS प्रमुख मोहन भागवत और यूपी CM योगी आदित्यनाथ की आज गोरखपुर में मुलाकात
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद केंद्र में नई सरकार का गठन हो चुका है, लेकिन राजनीति थमती नजर नहीं आ रही है। विभिन्न मुद्दों पर नेताओं की बयानबाजी जारी है। यहां पढ़िए राजनीति से लेकर क्राइम और आम आदमी से जुड़ी आज की बड़ी खबरें।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 08:29:29 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 08:29:29 AM (IST)

HighLights
- यूपी: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संघ प्रमुख और सीएम योगी की पहली मुलाकात।
- मुंबई: छुट्टी पर चल रहे पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला।
- क्रिकेट: टी-20 विश्व कप कब से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल।
एजेंसी, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अहम मुलाकात होने जा रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संघ की तरफ से आ रहे बयानों के मद्देनजर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। बता दें, संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले तीन दिनों से गोरखपुर में ही हैं।
मुंबई: पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या
मुंबई पुलिस के मुताबिक, शाहूनगर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस कांस्टेबल विजय सालुंखे ने अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल विजय वर्तमान में बीमारी की छुट्टी पर थे। एक सुसाइड भी नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

