Chhindwara Information: भाजपा ने बनाया है कमलेश शाह को प्रत्याशी, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Chhindwara Information: भाजपा ने बनाया है कमलेश शाह को प्रत्याशी, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते, उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

21 जून तक जारी रहेगी नाम निर्देशन पत्र भरे जाने की अंतिम तारीख रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। मतदान 10 जुलाई को होगा।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 09:39:45 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 09:39:45 PM (IST)

कमलेश शाह, भाजपा प्रत्याशी

छिंदवाड़ा, नईदुनिया प्रतिनिधि। अमरवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।अमरवाड़ा के एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग आफ़िसर के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रत्याशी जमा कर सकेंगे। 21 जून तक जारी रहेगी नाम निर्देशन पत्र भरे जाने की अंतिम तारीख रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को की जायेगी। 26 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रहेगी। मतदान 10 जुलाई को होगा।

मतगणना 13 जुलाई को होगी

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए 10 जून को आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर दी थी।भाजपा की ओर से तीन बार से कांग्रेस से विधायक रह चुके कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया गया है। वे18 जून को करेंगे नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जा रही है। कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे हैं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कमलेश शाह 18 जून को दोपहर 11:00 बजे, रिटर्निंग आफ़िसर कार्यालय अमरवाड़ा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू , राज़्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, आदि मौजूद रहेंगे।