T20 World Cup Lauderhill climate replace: पाकिस्तान की किस्मत पर आज लग सकता है ताला, अमेरिका जीता या बारिश…

नई दिल्ली. पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप की 14 जून की रात ‘कत्ल की रात’ साबित होने जा रही है. लॉडरहिल में इस दिन जब मेजबान अमेरिका और आयरलैंड आमने-सामने होंगे तो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस की सांसें अटकी रहेंगी. अगर अमेरिका जीता तो पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर जो हो जाएगा. अमेरिका-आयरलैंड मैच में बारिश का भी साया है. अगर बारिश आई तो भी पाकिस्तान की उम्मीदों पर तुषारापात हो जाएगा. कुल मिलाकर पाकिस्तान की उम्मीद सिर्फ और सिर्फ आयरलैंड की जीत से ही बाकी रहेगी.

अमेरिका यूं तो आयरलैंड के सामने नौसिखिया टीम कही जा सकती है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर उसने इस टैग को काफी हद तक हटा लिया है. उसने पहले कनाडा और फिर पाकिस्तान को हराया. इसके बाद भारत को भी अमेरिका ने कड़ी टक्कर दी थी.

T20 World Cup: कौन सहवाग? बांग्लादेश को सुपर-8 के करीब लाते ही सामने आया शाकिब का घमंड, देखें VIDEO

अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला लॉडरहिल (फ्लोरिडा ) में खेला जाने वाला है. फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से खूब बारिश हुई है. शहर में बाढ़ से हालात हैं. अगले दो-तीन दिन भी यहां बारिश और तूफान का अनुमान जताया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी राहत वाली खबर भी है. अमेरिका-आयरलैंड मैच के दिन बारिश का अनुमान 20 फीसदी ही है.