केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद अब उन्हें राज्यसभा सदस्य का पद छोडना होगा। ऐसे में अब मध्यप्रदेश कोटे से राज्यसभा में पहुंचने के लिए भाजपा नेताओंं ने लामबंदी करना शुरू कर दिया है। ग्वालियर में कई भाजपा नेता हैं जिनका राजनीतिक रूप से पूर्नवास होना है। इसके लिए नेताओं ने अपने अपने प्रयास करना शुरू कर दिया है।





