Salman Khan Mumbai Home Firing Case Replace | Galaxy House | फायरिंग केस में सलमान बोले- मुझे टारगेट किया जा रहा: फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं, पहले ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं

मुंबई10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। - Dainik Bhaskar

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। घटना के दो महीने बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है।

सलमान ने पुलिस से कहा- ‘बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं। मैं फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं। मैं पहले से ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं।’

एक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह गोलियों की आवाज सुनकर ही उनकी नींद खुली थी। वे बालकनी में आए, लेकिन वहां कोई नहीं था।

1998 में सलमान ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। लॉरेंस गैंग तभी से लगातार सलमान को टारगेट कर रहा है।

सलमान की बालकनी पर पुलिस को गोलियों के निशान मिले थे। वहीं सीसीटीवी में गोलियां चलाने वाले शूटर्स नजर आए थे।

सलमान की बालकनी पर पुलिस को गोलियों के निशान मिले थे। वहीं सीसीटीवी में गोलियां चलाने वाले शूटर्स नजर आए थे।

सलमान से तीन घंटे और अरबाज-सोहेल से दो-दो घंटे हुई पूछताछ
घटना के वक्त अरबाज खान अपने जुहू स्थित घर पर मौजूद थे। उन्होंने अपने बयान में पुलिस से कहा है कि वो अपने भाई को पूर्व में लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों के बारे में जानते थे।
पुलिस ने सलमान से तीन घंटे तक पूछताछ की। वहीं उनके दोनों भाइयों अरबाज और सोहेल से दो-दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके भाइयों से तकरीबन 150 सवाल किए गए।

हालांकि, उम्र के कारणों से सलमान के पिता सलीम खान का स्टेटमेंट दर्ज नहीं किया गया। 88 साल के सलीम खान भी घटना के वक्त घर पर मौजूद थे। क्राइम ब्रांच जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ करेगी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

लॉरेंस ग्रुप ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को सलमान के घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायर किए थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिला था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाई गई थीं। मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज ने इस मामले में फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

सलमान की हत्या के लिए पाकिस्तान से मंगवा रहे थे AK-47
गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग करने के बाद लॉरेंस का गिरोह दोबारा सलमान खान पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रहा था। बीते 1 जून को इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

चारों आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वसीम खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित, ये लोग पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए इन्होंने पाकिस्तान से AK-47 समेत कई हथियार मंगवाने की प्लानिंग की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान पर दोबारा हमले की कोशिश किए जाने पर जानकारी देते पनवेल जोन 2 के DCP विवेक पनसारे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान पर दोबारा हमले की कोशिश किए जाने पर जानकारी देते पनवेल जोन 2 के DCP विवेक पनसारे।

टर्की से मंगवाई जिगाना पिस्टल, इसी से हुआ था सिद्धू मूसेवाला का कत्ल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस गैंग सलमान को तुर्की मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान बना रहा था। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तानी सप्लायर के जरिए भी हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

इन चारों आरोपियों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

इन चारों आरोपियों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

सलमान खान पर रखी जा रही थी नजर
इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस को गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल से ऐसे कई वीडियोज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए हैं।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक
ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

18 जून से मुंबई में शूट करेंगे ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल, रश्मिका भी जॉइन करेंगी

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान 18 जून से मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सलमान खान के पनवेल फार्महाउस से महिला गिरफ्तार:शादी करने पहुंची थी जुनूनी फैन, कुछ दिन पहले पनवेल में ही होने वाला था जानलेवा हमला

हाल ही में सलमान को पनवेल में गोलियों से छलनी कर हत्या करने का प्लान वाले लॉरेंस ग्रुप के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…