GST Council Assembly: 22 जून को जीसीटी काउंसिल की बैठक, क्या पेट्रोल-डीजल को लेकर होगा फैसला
GST Council Assembly: जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 22 जून को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। बैठक में जीएसटी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 08:34:15 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 08:34:15 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। GST Council Assembly: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक बुलाने का फैसला लिया है। 22 जून को नई दिल्ली में काउंसिल की बैठक होगी। जिसे काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, काउंसिल की मीटिंग में टेक्सटाइल, लेदर से जुड़े इन्वर्टेड ड्यूटी संबंधि अनियमिताओं को दूर करने पर फैसला लिया जा सकता है। कई वस्तुओं की दरों में बदलाव भी संभव है।
इसके अलावा हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन और प्राकृति गैस को GST के दायरे में लाने पर विचार किया जा सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय जीएसटी के दायरे में लाने की पहले ही सिफारिश कर चुका है। एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने पर विमान संचालन की लागत भी कम होगी।
खबर अपडेट की जा रही है।

