Bhopal Information: साकेत नगर सहित 30 क्षेत्रों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली कटौती

बिजली कंपनी ने बताया कि विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों के रखरखाव के चलते कटौती की जा रही है।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 08:21:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 08:21:57 PM (IST)

Bhopal News: साकेत नगर सहित 30 क्षेत्रों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली कटौती

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। शहर के साकेत नगर सहित 30 क्षेत्रों में शुक्रवार को छह घंटे बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने बताया कि विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों के रखरखाव के चलते कटौती की जा रही है।

सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक जानकीपुरी, आदित्य एवेन्यू, सूरज नगर, स्टेट हैंगर रोड, वल्लभ नगर, विजय नगर, सागर लेक।

सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक यशोदा विहार, श्रीकृष्ण फ्रेंड्स कालोनी, वाल्मी।

सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बसंत कुंज कालोनी, मानस भवन, लक्ष्मण नगर, भारत नगर, अलंकार कालोनी, साकेत नगर, पंडित भीमसेन जोशी अपार्टमेंट, शक्ति नगर।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दानिश हिल्स व्यू, हरे-कृष्णा होमस, शेफर्ड कालोनी, फाइन कैंपस, दानिश कुंज डीके एक, दो।

सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक निर्मल नगर, नागार्जुन घरोंदा और सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक गैस राहत, राजीव कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।