Dhamtari Crime: नौकरी से निकालने के बाद मां ने बेटी संग फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला

Mom Daughter Suicide in Dhamtari: ज्ञात हो कि खुशबू शर्मा शिव चौक निवासी स्वर्गीय सन्नी मिश्रा की बहन थी। वह अपने भाई की मौत के बाद सदमे में रहा करती थी और उसकी मौत के मामले में जांच के लिए लगातार थाना भी जाती थी। उसका बार- बार यही कहना रहता था कि उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 02:18:35 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 02:40:11 PM (IST)

Dhamtari Crime: नौकरी से निकालने के बाद मां ने बेटी संग फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला

Mom Daughter Suicide in Dhamtari: धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक में मां बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में स्कूल से निकाले जाने पर आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है। बहरहाल पुलिस घटना की विवेचना में जुट गई है।

बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस को महेश शर्मा ने सूचना दी कि शिव चौक में खुशबू शर्मा अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद कर ली है। दरवाजा नहीं खोल रही है और मोबाइल भी बंद है। जब मौके पर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मां-बेटी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस दोनों शव को उतारा कमरे को सील बंद कर गुरुवार की सुबह पंचनामा के लिए पहुंची। naidunia_image

महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली खुशबू शर्मा 35 वर्ष अपनी बेटी अंतर शर्मा 13 वर्ष के साथ मायके में 10 वर्षों से रह रही थी। लगभग छह वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर थी।

10 दिन पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहा करती थी। खाना-पीना भी ठीक से नहीं खा रही थी। अंतरा आठवीं कक्षा पास करने के बाद नौवीं में पहुंची थी। मां-बेटी के एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना का स्पष्ट कारण अब तक ज्ञात नहीं हो पाया है। बहरहाल इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। naidunia_image

इस संबंध में कोतवाली थाना एएसआई विवेचक संतोषी नेताम ने बताया कि सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो देखा खुशबू शर्मा अपनी बेटी अंतर शर्मा के साथ फंदे पर लटकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हुआ है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। चार दिन पहले वह थाना और गई थी हर बार यही कहा जाता था कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट नहीं आई है।