Congo Boat Sank: कांगो में नदी में नाव डूबने से 80 लोगों की मौत, 150 से अधिक लोगों ने तैरकर बचाई जान

कांगो में बुधवार को नाव दुर्घटना में 80 लोगों की मौैत हो गई। नाव में 200 से अधिक लोग सवार थे। छमता से अधिक लोगों के नावों में चलने के कारण कई बार ऐसी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 02:44:37 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 02:53:35 AM (IST)

Congo Boat Sank: कांगो में नदी में नाव डूबने से 80 लोगों की मौत, 150 से अधिक लोगों ने तैरकर बचाई जान
कांगो में दर्दनाक हादसा

HighLights

  1. कांगो नाव पलटने से करीब 80 से अधिक लोगों की मौत
  2. 150 से अधिक लोगों ने तैरकर बचाई जान
  3. ओवर लोडिंग के कारण कई बार हो चुके हैं ऐसे हादसे

एजेंसी, कांगो। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बुधवार को एक दर्दनाक नाव दुर्घटना में 80 लोगों की मौैत हो गई। माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलटने से लगभग 80 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाव में 200 से अधिक लोग सवार थे। 150 से अधिक लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने हादसे के जांच के आदे दिए हैं।

एजेंसी के अनुसार नाव टक्कर के बाद टूट गई जिसके चलते बड़ा हादसा हुआ। कांगो में लोग पैसों के आभाव में ऐसी नावों में यात्रा करते हैं जिसके चलते ओवरलोडिंग जैसी परिस्थिति अक्सर देखी गई। फिलहाल इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं