माधव नगर टीआइ राकेश भारती ने बताया कि धर्मेंद्र परमार निवासी मोहनपुरा की मक्सी रोड स्थित शराब दुकान के पास चिकन की दुकान है। परमार का मुकेश निवासी जयसिंहपुरा से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम को मुकेश अपने दोस्त रवि के साथ परमार की दुकान पर रुपये लेने के लिए पहुंचा था।





