LIVE N Chandrababu Naidu Oath: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का राजतिलक आज, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
आंध्र प्रदेश की राजनीति में आज से नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। आंध्र की राजनीति में कई तरह के रिकॉर्ड बनाने वाले चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनावों में टीडीपी ने कुल 175 में से 135 पर जीत दर्ज की थी।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:26:32 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 07:31:31 AM (IST)

HighLights
- Andhra Pradesh: विधानसभा चुनावों में एनडीए ने दर्ज की है प्रचंड जीत
- Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू चुने गए थे विधायक दल के नेता
- Pawan Kalyan: जन सेना पार्टी प्रमुख को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम
एजेंसी, अमरावती (N Chandrababu Naidu Swearing In Ceremony)। टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू आज चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनावों में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा के साथ ही पवन कल्याण की पार्टी जन सेना भी शामिल है।
N Chandrababu Naidu Swearing In Ceremony LIVE Updates
शपथ ग्रहण कार्यक्रम विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
इससे पहले मंगलवार को आंध्र प्रदेश में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें चंद्रबाबू ने विधायक दल के नेता चुना गया। पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाए की अटकले हैं।
(पढ़िए वो किस्सा जब पहली बार NTR के सामने दिखाई बगावत)
चंद्रबाबू नायडू के साथ कुछ और नेताओं के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें टीडीपी महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश तथा जनसेना के नेता एन मनोहर भी शामिल हो सकते हैं।
मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद के अनुसार, पीएम मोदी बुधवार सुबह 8.20 बजे दिल्ली से गन्नावरम हवाई अड्डे के लिए रवाना होने और 10.40 बजे तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाले शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री के दोपहर 12.40 बजे हवाई अड्डे लौटने और 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने की संभावना है।
(खबर अपडेट हो रही है…)

