Jabalpur Information : सेंट अलायसियस ने कम नहीं की फीस, क्राइस चर्च गर्ल्‍स से अभिभावकों को लौटाया

Jabalpur Information : सेंट अलायसियस स्कूल पोलीपाथर के खिलाफ आशीष साहू, अयोध्या पटेल, मुमताज कुरैसी, शुभानी, अाशीष ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि फीस कम करने से स्कूल मना कर रहा है। स्कूल प्रबंधन ने खुद के द्वारा तय फीस जमा करने कहा है। इधर अभी तक जिले में केवल आधा सैकड़ा स्कूलों ने ही पोर्टल पर फीस अपलोड की गई है।

By Atul Shukla

Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 07:13:01 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 12 Jun 2024 07:13:01 AM (IST)

HighLights

  1. जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी दोनों स्कूलों ने पोर्टल में अपलोड नहीं की पुरानी फीस।
  2. प्रशासन ने उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की है और न ही फीस वापस करने को कहा।
  3. कार्रवाई का असर स्कूलों पर नहीं दिख रहा है, अभिभावकों ने की जिला प्रशासन से शिकायत।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। निजी स्कूलों द्वारा अवैध फीस वसूली और पुस्तक विक्रेताओं के साथ की गई सांठगांठ के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की, लेकिन इस कार्रवाई का असर न तो 11 स्कूलों पर दिखा है और न ही अन्य निजी स्कूलों पर। एक बार फिर सेंट अलायसियस स्कूल पोलीपाथर प्रबंधन पर अभिभावकों से पूरी फीस जमा करने का दबाव डाला जा रहा है।

कार्रवाई का असर स्कूलों पर नहीं दिख रहा है, अभिभावकों ने की जिला प्रशासन से शिकायत

जिन अभिभावकों ने पूरी फीस जमा कर दी है, उन्हें घटाई गई फीस वापस करने से मना कर दिया है। इधर क्राइस चर्च गर्ल्‍स स्कूल ने कई अभिभावकों को पूरी फीस जमा करने का दबाव बनाया वहीं फीस की जानकारी लेने स्कूल पहुंच रहे अभिभावकों को यह कहकर लौटा दिया गया कि प्रशासन ने उनके खिलाफ न तो कोई कार्रवाई की है और न ही फीस वापस करने कहा है। इसको लेकर अभिभावकों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बयां करते हुए प्रशासन से शिकायत की।

जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी दोनों स्कूलों ने पोर्टल में अपलोड नहीं की पुरानी फीस

जिला प्रशासन ने सेंट अलायसियस और क्राइस चर्च स्कूल की सभी शाखाओं को बढ़ी फीस वापस करने के न सिर्फ आदेश दिए, बल्कि स्पष्ट तौर पर वापस की जाने वाली राशि की जानकारी भी दी, बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन ने फीस और आडिट से जुड़ी कोई जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है।

फीस जमा करने स्कूलों में पहुंंच रहे हैं तो उनसे पूरी फीस की मांगी जा रही है

स्कूलों को स्वयं विवेक से बढ़ी हुई फीस कम करने और उसके अनुसार लेने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बाद भी स्कूलों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर अभिभावक परेशान हैं तो वहीं जिला प्रशासन को भी इसकी शिकायत कर रहे हैं। अभिभावक फीस जमा करने स्कूलों में पहुंंच रहे हैं तो उनसे पूरी फीस की मांगी जा रही है।

निजी स्कूलों ने फीस के रूप में अभिभावकों से 81 करोड़ की अवैध फीस वसूली की

बड़ी संख्या में निजी स्कूलों की शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंच रही है, जिसमें स्प्रिंग डे स्कूल अधारताल, महाराजपुर, क्राइस चर्च गल्स विजय नगर आदि की शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंची है। स्कूल मामला जांच में विचाराधीन होने का हवाला देकर पुरानी फीस जमा करने की बात कह रहे हैं। दरअसल निजी स्कूलों द्वारा फीस के रूप में अभिभावकों से 81 करोड़ की अवैध फीस वसूली की है।

10 फीसद से अधिक बढ़ाई गई फीस का समायोजन करने के निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा 11 निजी स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है तो वहीं फीस वापस करने के साथ ही 10 फीसद से अधिक बढ़ाई गई फीस का समायोजन करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्कूलों द्वारा इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।