14 जून से पहले निपटा लें आधार कार्ड से जुड़ा ये जरूरी काम, बाद में ढीली करनी पड़ेगी जेब
UIDAI द्वारा फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा 14 जून तक दी गई थी। वहीं इस तारीख के बाद यदि आप आधार कार्ड में संशोधन करवाते हैं, तो इसके लिए आपको शुल्क चुकाना होगा। आप आधार कार्ड में नाम, पता, जेंडर और मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 12:29:00 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 12:36:53 PM (IST)
HighLights
- 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड कर सकते हैं अपडेट
- 14 जून के बाद संशोधन करने पर चुकाना होगा शुल्क
- UIDAI द्वारा दी गई फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा
Free Aadhar Card Replace बिजनेस डेस्क, इंदौर। किसी भी सरकारी कार्य में आधार कार्ड अनिवार्य दस्तावेज बन गया है। इसके अलावा आपको किसी योजना का लाभ भी लेना हो तो इसमें भी आधार कार्ड जरूरी है। ऐसे में आवश्यक है कि आधार कार्ड को समय रहते अपडेट करवा लिया जाए। अगर आपका आधार अपडेट नहीं हैं तो आप कई सुविधाओं का लाभ लेने से चूक भी सकते हैं।
बता दें कि अगर आपको आपके आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर से जुड़ा कोई अपडेट करवाना है, तो आप इसे 14 जून से पहले करवा लें। इस तारीख के बाद से आपको इन सभी कार्यों के लिए शुल्क चुकाना होगा।
दरअसल, UIDAI द्वारा 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने की सुविधा दी गई थी। ऐसे में आप आपके आधार में कोई भी संशोधन फ्री में करवा सकते हैं। यह तारीख निकल जाने के बाद आपको इसके लिए निर्धारित शुल्क चुकाना होगा।

ऑनलाइन मिलेगी सुविधा
- यदि आप ऑनलाइन आधार अपडेट करते हैं तो ही आपको इस फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। आधार केंद्र जाकर कार्ड अपडेट करवाने पर आपको शुल्क चुकाना होगा।
- ऐसे आधार करें अपडेट
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
- यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी एंटर करें। ध्यान रहे जो मोबाइल नंबर आप दर्ज कर रहे हैं, वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- यहां अपनी प्रोफाइल की जांच करें अगर किसी जानकारी में अपडेट की जरूरत है तो इसे निर्धारित प्रक्रिया को पालन कर अपडेट करें।
क्यों जरूरी है आधार अपडेशन?
UIDAI के अनुसार मुताबिक आधार कार्ड हमेशा अपडेट रहना चाहिए। इससे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। हर 10 साल में आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहिए। इसके अलावा 5 और 15 साल की उम्र में बच्चे के आधार कार्ड को भी अपडेट कराना चाहिए।

