Damoh Information : मकान की सीलिंग अचानक गिरी, अंदर सो रहे मालिक को लगा करंट

Damoh Information : आसपास के लोग एकत्रित हुए और सीमेंट की सीटें हटाकर घायल जुम्मन को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। स्वास्थ्य केंद्र में होश आने पर कुछ बोल नहीं पा रहा था, इसलिए डाक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घायल की पत्नी बबली ने बताया कि कई वर्षों से वह कच्चे मकान में रहते हैं उसकी तीन बेटियां और एक वर्ष का बेटा है।

By Sunil Gautam

Publish Date: Tue, 11 Jun 2024 01:08:03 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 11 Jun 2024 01:08:03 PM (IST)

HighLights

  1. पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी हादसा हो गया।
  2. हादसे के बाद एक झटके में ही बेघर हो गया परिवार।
  3. लोग मौके पर पहुंचे और घायल को मलबे से बाहर निकाला।

Damoh Information : नईदुनिया न्यूज, तेंदूखेड़ा दमोह। नगर के वार्ड क्रमांक 12 में रात्रि को सीमेंट की सीटें अचानक गिर गईं और उसके नीचे सो रहा मकान मालिक करंट की चपेट में आ गया। जिस समय हादसा हुआ परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। लोगों ने तुरंत घायल को तेंदूखेड़ा स्वस्थ केंद्र भेजा, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया।

पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी हादसा हुआ

रात्रि जुम्मन कच्चे मकान में सो रहा था पत्नी और बच्चे घर के बाहर थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया और सीमेंट की सीट गिर गईं। घटना देख परिवार के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जबाब न आने के बाद चीखना शुरू कर दिया।

एक झटके में ही बेघर हो गया पूरा परिवार

जुम्मन खान के परिवार में उसकी पत्नी और चार संतानें हैंं, जिनमें तीन बेटियां और एक मासूम बेटा है, घटना के समय बेटियां पड़ोसी के घर पर थीं जबकि जुम्मन की पत्नी अपनी सास के घर में थी। दिन में मजदूरी करके आये जुम्मन अन्य दिनों की तरह रविवार की रात भी अपने कच्चे मकान मे सो गया था।

सीमेंट की सीट गिरने से बिजली सप्लाई की डोरी भी गिर गई

बिजली सप्लाई की डोरी भी गिर गई थी और जुम्मन को करंट का झटका लग गया, जिसके कारण उसका शरीर अचेत हो गया है। सीमेंट की सीट गिरने के बाद अंदर रखी पूरी सामग्री नष्ट हो गई है, भोजन के लिये रखे चावल दाल और गृहस्थी की सामग्री सभी उसी सीमेंट की सीट के नीचे बिखरी पड़ी है।

तेंदूखेड़ा तहसीदार सोनम पांडे ने बताया कि मुझे जानकारी रात में मिल गई थी, सुबह मैंने पटवारी और सीएमओ को मौके स्थल का निरिक्षण करने भेजा था, पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।

सोनम पांडे तहसीलदार, तेंदूखेड़ा