Kangana Ranaut: थप्पड़ कांड की कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना, कहा- यह गलत, लेकिन सोच समझकर बोलें सांसद
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना की कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आलोचना की है। साथ ही उन्होंने कंगना को सोच-समझकर बोलने की भी हिदायत दी है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 01:46:12 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 01:46:12 PM (IST)

HighLights
- कंगना रनौत को सीआईएसएफ की जवान ने मारा था थप्पड़
- कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की आलोचना
- कंगना को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी
Kangana Ranaut एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड की कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कंगना को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ‘सुरक्षा जांच के दौरान किसी को थप्पड़ मारने का वे समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन, बाद में कंगना रनौत ने पूरे पंजाब को आतंकवादी कह दिया। रंधावा ने कहा कि कंगना रनौत सोचें और बोलें। आतंकवाद के समय 22,000 कांग्रेसियों ने पंजाब में वहां अपनी जान दी। उन्होंने जो कहा वह गलत है और इसका जवाब संसद में दिया जाएगा।’
On Kangana Ranaut-CISF constable incident Congress MP Sukhjinder Singh Randhawa says, “…I do not help it, if somebody slaps anyone throughout safety checks. This could not occur. However later, Kangana Ranaut referred to as the complete Punjab terrorist…I want to inform her to assume…
— ANI (@ANI) June 8, 2024
वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, देखते हैं क्या होता है।’
On Kangana Ranaut-CISF constable incident, Himachal Pradesh Congress chief Pratibha Singh says, “It’s unlucky {that a} girl was slapped like that. Investigation is being performed, let’s examine what occurs.”
— ANI (@ANI) June 8, 2024
क्या है मामला?
दरअसल, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की जवान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था, वह कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन को लेकर कुछ साल पहले दिए गए बयान से नाराज थी। हालांकि इस घटनाक्रम के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था।

