Chhatarpur Information: दो पति और पत्नी के बीच चले लात घूंसे, वीडियो प्रसारित

वीडियो में महिला और उसके दो पति आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। दरअसल मामला दो पतियों के बीच का है। जहां पत्नी अपने दूसरे पति के साथ नगर पालिका में किसी काम से पहुंची थी।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 10:51:09 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 10:51:09 PM (IST)

Chhatarpur News: दो पति और पत्नी के बीच चले लात घूंसे, वीडियो प्रसारित

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। जब एक पत्नी के दो पति आमने सामने आ गए तो आपस में झगड़ा हो गया। जहां दोनों पति एक दूसरे से जा भिड़े। वहीं पत्नी भी एक पति पर चप्पलें बरसाती नजर आई। इस तरह के घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा है। वीडियो में महिला और उसके दो पति आपस में झगड़ते दिख रहे हैं।

दरअसल मामला दो पतियों के बीच का है। जहां पत्नी अपने दूसरे पति के साथ नगर पालिका में किसी काम से पहुंची थी। तभी पहला पति, पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर भड़क गया और दोनों में नगर पालिका गेट पर लात घूंसे चल गए। वहीं पत्नी ने पहले पति पर चप्पलें बरसा दीं।

एक पति प्रदीप अहिरवार ने मीडिया को बताया कि 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दूसरे पति राजकुमार नामदेव ने बताया कि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई है। महिला ने बताया कि पूर्व में ही उसकी रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज है।