Pradhan Mantri Awas Yojana: आरई 2 रोड निर्माण में बाधक हप्सी बिचौली कांकड बस्ती को किया शिफ्ट, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद

परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की कार्यवाही की जा ही है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 04:04:04 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 04:09:28 PM (IST)

इंदौर में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद, रहवासियों ने की नारेबाजी

HighLights

  1. विस्थापितो को किया प्रधानमंत्री आवास इकाई स्थानांतरित

इंदौर, नईदुनिया, प्रतिनिधि। आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भुरी टेकरी कनाडिया से नायता मुंडला आरटीओ तक निर्माणधीन आरई 2 रोड निर्माण में बाधक बस्ती हप्सी बिचोली कांकड के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की विभिन्न आवास इकाईयों में विस्थापित करने की कार्यवाही की गई।

naidunia_image

अधीक्षण यंत्री श्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई 2 रोड में बाधक हप्सी बिचोली कांकड में 265 मकान सहित कुल 325 परिवार निवासरत थे।

जिनमें से 184 परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा चुकी है, शेष परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की कार्यवाही की जा ही है।