Monsoon Replace: मुंबई में जारी झमाझम, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

मानसून ने अब उत्तर भारत को कवर करना शुरू कर दिया है। दक्षिणी भारत सहित महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 09 Jun 2024 09:52:15 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 09 Jun 2024 09:52:15 AM (IST)

Monsoon Update: मुंबई में जारी झमाझम, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने देश के कई राज्‍यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है

HighLights

  1. उत्तर भारत को कवर कर रहा मानसून
  2. दक्षिण भारत में हो रही तेज बारिश
  3. कुछ राज्यों में अब भी लू चलने की संभावना

Monsoon Replace एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर में मानसून गतिविधियां तेज हो गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत को तर करने के बाद मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अब भी लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा लू का असर भी कम होता जाएगा। फिलहाल मानसून ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी उड़ीसा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के हिस्से को कवर कर लिया है।

मौसम विभाग (Climate Division) के अनुसार फिलहाल पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही देश में भी चार अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रहा है। जिससे कई राज्यों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र एवं तटीय व आंतरिक उत्तरी कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 11 जून तक महाराष्ट्र में और आज कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अति भारी बारिश का अनुमान है। वहीं विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में 9 जून से उष्ण लहर की स्थिति का एक नया दौर शुरु होने की संभावना है।

बता दे कि उत्तर-पश्चिमी भारत में गतिविधियां बढ़ जाएगी। जिससे भारी से अति भारी बारिश होगी। बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है।

naidunia_image

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, और पश्चिम बंगाल में लू चलने की संभावना है।

अब तक ऐसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। जबकि कर्नाटक और केरल में भारी से अति बारिश दर्ज की गई। वहीं गोवा, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी बारिश हुई। जबकि राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी गई।