Reasi Terror Assault: रियासी आतंकी हमले से गुस्से में केंद्रीय मंत्री, कहा- पाकिस्तान के साथ युद्ध करना होगा
रियासी आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है। यह हमला जानबूझकर सिर्फ डर पैदा करने के लिए किया था, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 03:24:23 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 10 Jun 2024 03:24:23 PM (IST)

एएनआइ, नई दिल्ली। रियासी आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है। यह हमला जानबूझकर सिर्फ डर पैदा करने के लिए किया था, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं। इस तरह घटनाएं होती रहीं, तो हमें पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना होगा। आतंकवादी पीओके के रास्ते भारत में प्रवेश करते हैं।

