Anand Radhika Ambani Pre Wedding ceremony Cruise Get together Photographs; Karisma Kapoor | Kiara Advani Isha Ambani | अंबानी की क्रूज पार्टी: करिश्मा ने शेयर किया फोटो, रणबीर-आलिया के साथ नजर आईं; कियारा ने दोस्त ईशा अंबानी संग पोज दिया
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से 1 जून तक यूरोप में मनाई गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने लग्जरी क्रूज ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ की ट्रिप और क्रूज पार्टी एंजॉय की थी।
अब कई सेलेब्स ने इस प्री-वेडिंग सेरेमनी के फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। करिश्मा कपूर ने भी हाल ही में क्रूज से कपूर फैमिली का एक फोटो शेयर किया है।

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया और बाकी फैमिली मेंबर्स के साथ यह फोटो शेयर किया है।
फोटो शेयर कर लिखा- परिवार
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘Famiglia.’ यह एक इटैलियन वर्ड है जिसका मतलब परिवार होता है। तस्वीर में करिश्मा के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदर जैन और उनकी वाइफ अलेखा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में रणबीर-आलिया की बेटी राहा नजर नहीं आ रहीं।

कियारा ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ यह फोटो शेयर किया।
कियारा ने शेयर किया Masquerade पार्टी का फोटो
दूसरी तरफ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी इस सेलिब्रेशन से एक फोटो शेयर किया है। तस्वीर में वो अपनी दोस्त और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आ रही हैं।
यह फोटो प्री-वेडिंग सेरेमनी में तीसरे दिन हुई Masquerade पार्टी की है। इसमें ईशा ऑरेंज कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं कियारा ने डार्क ग्रीन बॉडी हगिंग वेलवेट गाउन पहना हुआ है।
इन दोनों के अलावा सारा अली खान और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी इस ट्रिप के कुछ फाेटोज शेयर किए हैं। एक नजर…

इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए थे।

उनकी वाइफ साक्षी ने धोनी और बेटी जीवा के साथ कई शेयर किए हैं।

सारा अली खान भी कई फोटोज में अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आईं।

एक्ट्रेस ने रोम सिटी का भी टूर किया था।

इससे पहले एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी इस ट्रिप से कुछ फोटोज शेयर किए थे। इसमें उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आए थे।

सिंगर गुरु रंधावा ने भी इस सेकेंड प्री-वेडिंग बैश से इंटरनेशनल सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ फोटो शेयर किया। दोनों ने क्रूज पर हुई इस पार्टी में परफॉर्म किया था।
4 दिन तक क्रूज पर चला था सेलिब्रेशन
29 मई से 1 जून तक यूरोप में ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज पर चली अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से शाहरुख खान और सलमान खान समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।
इस इवेंट में कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स और बैंड्स ने भी परफॉर्म किया। अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधंन में बंधेंगे।

