‘शादी से मना करने पर आशिक बना सिरफिरा’.., युवती पर तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, देखें वीडियो
मोहाली में शादी से मना करने पर एक आशिक सिरफिरा बन गया। उसने युवती पर तलवार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 05:24:10 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 05:24:10 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मोहाली में शादी से मना करने पर एक आशिक सिरफिरा बन गया। उसने युवती पर तलवार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ऑफिस के लिए जा रही थी। इसी दौरान हमलावर ने तलवार से अचानक हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इलाज के दौरान युवती की हुई मौत
फतेहगढ़ निवासी बलजिंदर कौर (26 वर्ष) पर हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। युवती को फेज 6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती की हालत बहुत ही गंभीर थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
In Chandigarh, a mad lover attacked a woman on the highway and killed her.@GovtofPunjabPK @BhagwantMann @AamAadmiParty pic.twitter.com/KzzI8U6JgW
— Himani Sharma (@hennysharma22) June 8, 2024
पुलिस जांच में निकला प्रेम प्रसंग का मामला
बलजिंदर कौर फतेहगढ़ की रहने वाली थी। वह मोहाली में रहकर जॉब कर रही थी। वह यहां फेज 5 में किराए पर रहती थी। पुलिस ने जांच में पाया है कि बलजिंदर कौर और समराला निवासी सुखचैन सिंह का प्रेम प्रसंग था।
सुखचैन सिंह बलजिंदर से शादी करना चाहता था। पीड़िता ने रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था, तो आरोपी काफी आक्रामक हो गया था। उसने सुबह 8.30 बजे मौका पाकर तलवार से पीड़िता पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई हमले किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
आरोपी वारदात के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन इस दौरान वहां पास में ही मौजूद मनिंदर ने अपने दोस्तों के साथ उसको पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

