Shaktimaan Moive; Ranveer Singh Mukesh Khanna Workplace Images Replace | मुकेश खन्ना को फिर मनाने उनके ऑफिस पहुंचे रणवीर सिंह: पिछली मुलाकात का कोई नतीजा नहीं निकला था; फिल्म शक्तिमान से जुड़ा मामला

मुंबई2 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक
ये तस्वीर रणवीर और मुकेश खन्ना की पहली मुलाकात की है। - Dainik Bhaskar

ये तस्वीर रणवीर और मुकेश खन्ना की पहली मुलाकात की है।

बीती रात रणवीर सिंह दोबारा मुकेश खन्ना को मनाने उनके ऑफिस पहुंचे। रणवीर सिंह कांदिवली ईस्ट, सत्यम हाउसिंग सोसाइटी में स्थित मुकेश खन्ना के ऑफिस पहुंचे। रणवीर की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो मुकेश खन्ना के ऑफिस में मौजूद स्टाफ के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। हमारे पास वो फोटोज हैं, लेकिन निजता का हनन न हो, इस वजह से हम उसे दिखा नहीं सकते।

यह दूसरी बार है कि रणवीर, मुकेश खन्ना से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे हैं। लगभग दो हफ्ते पहले भी रणवीर वहां गए थे। दरअसल रणवीर सिंह मेगा बजट फिल्म शक्तिमान में लीड रोल निभाना चाहते हैं। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। चूंकि इस फिल्म की मेकिंग में मुकेश खन्ना की प्रोडक्शन कंपनी भीष्म इंटरनेशनल का भी बड़ा रोल होने वाला है, इसलिए बिना उनकी सहमति के कुछ भी प्रोग्रेस होना मुश्किल है। मुकेश खन्ना नहीं चाहते कि रणवीर उनकी फिल्म में शक्तिमान का रोल निभाएं। इसी वजह से रणवीर बार-बार उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

2022 में फिल्म शक्तिमान की अनाउंसमेंट हुई थी
दरअसल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने मुकेश खन्ना की प्रोडक्शन कंपनी भीष्म इंटरनेशनल के साथ कौलेबरेशन करके फिल्म शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। बताया गया कि यह फिल्म 300 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनेगी। मेकर्स ने लीड रोल के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया, जिसके लिए वे राजी भी हो गए।

हालांकि मुकेश खन्ना को उनकी कास्टिंग पसंद नहीं आई। दरअसल मुकेश खन्ना, रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से नाराज हो गए थे। उन्होंने कहा था कि जो शख्स कैमरे के सामने न्यूड हो रहा है, वो शक्तिमान का रोल कैसे निभा सकता है?

सोनी पिक्चर्स ने मोशन वीडियो शेयर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

सोनी पिक्चर्स ने मोशन वीडियो शेयर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

पहले भी मुकेश खन्ना को मनाने पहुंचे थे रणवीर, लेकिन बात नहीं बनी थी
दो हफ्ते पहले रणवीर, मुकेश खन्ना को मनाने उनके ऑफिस पहुंचे। भास्कर ने सबसे पहले इस खबर को ब्रेक किया था। हमने तुरंत इस मसले को लेकर मुकेश खन्ना से बात भी की। उन्होंने कहा, ‘देखो रणवीर छुपकर नहीं आया। ये न्यूज बिना मेरे बताए बाहर आ गई। इसे छिपाने का अब कोई फायदा नहीं। लोगों को पहले से ही पता है कि मैंने रणवीर को ‘शक्तिमान’ के किरदार के लिए डिस-अप्रूव किया है। बात ऑलरेडी पब्लिक हो गई है। मैं भी यही चाह रहा था। अब इस मामले पर सोनी पिक्चर्स को रिएक्ट करने दीजिए। हम भी उसी का इंतजार कर रहे हैं।’

रणवीर सिंह अचानक मुकेश खन्ना से मिलने उनके ऑफिस पहुंच गए थे।

रणवीर सिंह अचानक मुकेश खन्ना से मिलने उनके ऑफिस पहुंच गए थे।

इसके बाद खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘अभी तक ऊंट किसी करवट नहीं बैठा है। अभी भी मंथन जारी है। जब ऊंट किसी एक करवट पर बैठ जाएगा तब मैं आपको बताऊंगा, क्योंकि शक्तिमान आपके लिए बन रही है.. मेरे लिए नहीं।’

1997 में हुआ टेलीकास्ट, 104 एपिसोड के बाद अचानक बंद हुआ शक्तिमान
90 के दशक में मुकेश खन्ना ने टीवी शो ‘शक्तिमान’ में एक सुपरहीरो का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ के बाद दूरदर्शन पर शक्तिमान को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। बच्चों में इस सीरियल की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रही।

ये शो 26 साल पहले 1997 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। 2005 में अचानक इसे बंद कर दिया गया। शो बंद होने के पीछे मुकेश खन्ना और दूरदर्शन के बीच पैसों को लेकर उपजा विवाद था।

शक्तिमान को ऑडियंस खासकर बच्चों ने काफी पसंद किया था।

शक्तिमान को ऑडियंस खासकर बच्चों ने काफी पसंद किया था।

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

रणवीर सिंह को शक्तिमान बनाने को तैयार नहीं मुकेश खन्ना:Bhaskar की खबर पर सफाई दी; कहा- मेकर्स के साथ मंथन कर रहे

भास्कर एक्सक्लूसिव: मुकेश खन्ना को मनाने उनके ऑफिस पहुंचे रणवीर:न्यूड फोटोशूट का किया था विरोध, बोले थे- ऐसा एक्टर ‘शक्तिमान’ नहीं बनेगा