T20 World Cup NZ vs AFG: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराया, राशिद ने चटकाए चार विकेट, 75 के स्कोर पर सिमटी कीवी टीम
टी 20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 84 रनों से शिकस्त दी है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 08 Jun 2024 09:23:18 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 08 Jun 2024 09:23:18 AM (IST)

HighLights
- अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन
- न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराया
- न्यूजीलैंड को 75 रन पर ही रोका
T20 World Cup NZ vs AFG स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन पर ही रोक दिया और मैच में जीत हासिल की ली।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज और जादरान ने धीमी शुरुआत कर 10 ओवर में 55 रन बनाए। हालांकि बाद में दोनों बल्लेबाजों ने रनों की गति को बढ़ाया और गुरबाज ने 40 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। जबकि जादरान 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। गुरबाज ने 80 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 का स्कोर खड़ा किया।

फजलहक फारूकी ने झके तीन विकेट
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया। फजलहक फारूकी ने अपनी पहली ही गेंद पर फिन एलन को आउट कर दिया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कॉनवे 8, केन विलियमसन 9, डेरिल मिचेल 5 और ग्लेन फिलिप्स 18 रन की बना सके। फजलहक फारूकीने तीन विकेट चटकाए।
राशिद ने किया शानदार गेंदबाजी
राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर चार विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने भी दो विकेट चटकाए। अंत में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 15.2 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट कर दिया।

